बडोनी: ग्राम पखरा में मामूली विवाद को लेकर 3 लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Badoni, Datia | Sep 9, 2024 ग्राम पखरा में एक युवक के साथ 03 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं सोमवार की रात्रि में 09 बजे जिगना पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक बॉबी उर्फ बॉबी देवल पुत्र पीतम अहिरवार के साथ आरोपी अर्जुन अहिरवार ने अपने अन्य 02 लोगों के द साथ मिलकर मामूली विवाद पर मारपीट कर दी।