सीएससी वी एल ई टीकमगढ़ द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई 🇮🇳
-
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला पंचायत टीकमगढ़ से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नवीत धुर्वे जी के निर्देशन के निर्देशन में सीएससी वी एल ई टीकमगढ़ द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया सीएससी वी एल ई बाइक रैली का शुभारंभ जिला पंचायत से जिला परियोजना प्रबंधक श्री रोहित चतुर्वेदी जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस रैली में क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ टीकमगढ़ क्षेत्र के VLE साथियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली के आयोजन में सीएससी जिला समन्वयक सत्येंद्र त्रिपाठी सहित जिले के सीएससी वी एल ई-सुनील पाल,राहुल अग्रवाल,भूपेंद्र रजक,राजेश पाल,भरत साहू,अवधेश तिवारी,राजीव तिवारी,शैलेन्द्र अहिरवार,विशाल कड़ा,ब्रजेंद्र यादव,सुनील दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग लोग उपस्थित रहे।
इस रैली का उद्देश्य देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा प्रत्येक घर में तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना जागृत करना था। रैली में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
#HarGharTiranga2026
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
77 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026