जलालाबाद: गांव दिबियापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव दिबियापुर में शुक्रवार की रात 2:00 बजे महिला निर्जला पत्नी बादाम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न को लेकर जानबूझकर इलाज न कर कर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया।