जलालाबाद: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने तहसील जलालाबाद में प्रदर्शन कर चार सूत्रीय मांगों को लेकर सीडीओ को ज्ञापन दिया
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में आज भारतीय किसान यूनियन के नेता अल्लाहगंज निवासी राकेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर एकत्र हुए जहां उन्होंने तहसील समाधान दिवस में शनिवार को दिन के 2:00 बजे एक ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह को दिया।जिस पर सीडीओ ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।