जलालाबाद: नगर निगम शाहजहांपुर की बस के कंडक्टर ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई बेरोजगारों से ठगे लाखों रुपए, SP से की गई शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पूरेना निवासी नवीन कुमार पुत्र जगदीश, राजीव कुमार वर्मा, व अनंत राम ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को शिकायती पत्र भेज कर बताया थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी आलोक कुमार पुत्र रामनरेश जोकि नगर निगम शाहजहांपुर की बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत है उसने हम लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर ली