जलालाबाद: गांव अफतियापुर में घात लगाकर ग्रामीण पर हमला, मरणासन्न हालत में ग्रामीण का बरेली में चल रहा है इलाज
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पटिया पर निवासी महिला मीना ने थाने में शुक्रवार दिन के 3:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति रामसेवक बुधवार को किसी काम से शाहजहांपुर गए हुए थे शाम के समय घर लौट रहे थे तभी पुरानी रंजिश के चलते जवाहरलाल सुनील आदि ने रास्ते में घात लगाकर उन पर हमला कर दिया जिससे उसकी हालात सीरियस बनी हुई है।