लालबर्रा: खारी में राम मंदिर मार्ग पर रोपे गए अशोक के 52 पौधे, दोनों समितियों ने मिलकर चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान
खारी में श्री राम मंदिर समिति एवं श्री राम मंदिर महिला वाहिनी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज 7 जुलाई को प्रातः 11 बजे एक सराहनीय पहल की गई। ग्राम के राम मंदिर वाली सड़क के दोनों ओर सौंदर्य एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अशोक के 52 पौधे रोपे गए। इस पुनीत कार्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए समाजसेवियों द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदा