रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में गणेशोत्सव के झांकी-पंडालों के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन अनिवार्य
गणेशोत्सव और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर बिजली कंपनी ने झांकी एवं पंडाल समितियों से सुरक्षा के साथ विद्युत व्यवस्था करने की अपील की है। 14 सितम्बर से शुरू हो रहे गणेशोत्सव के दौरान पंडालों और झांकियों में बिजली की साज-सज्जा के लिए नियमानुसार अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेना अनिवार्य किया गया है।