रहटगांव: रहटगांव ग्राम पंचायत में 27 फरवरी को स्क्रीनिंग शिविर, दिव्यांग प्रमाण पत्र व पेंशन फार्म भरने की होगी प्रक्रिया
उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि शिविरों में सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, एवं महिला बाल विकास, सभी जनपदों व नगरीय निकायों को शत प्रतिशत स्क्रीनिंग हेतु जिम्मेदारी दी गई है। शासन द्वारा जिले में निर्धारित दिनांक एवं स्थान तय किए गए है, जिसकी जिम्मेदारी सर्व संबंधित विभागों को सौपी गई है।