रहटगांव: रहटगांव के एकलव्य विद्यालय की प्राचार्य का तबादला, छात्रों के विरोध के बाद मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश भेजा गया
आज 14 फरवरी 12 बजे जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रहटगांव स्थित एकलव्य विद्यालय की प्राचार्य सोनिया आनंद का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले के पीपरखंड भेजा गया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय के ज्वाइंट कमिश्नर विपिन कुमार ने यह तबादला आदेश जारी किए हैं।