चकरनगर: पर्यटन मंत्री से क्रांतिकारी राजा निरंजन सिंह और राजा रूप सिंह की मूर्ति बनवाने की मांग उठाई गई
भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश सिंह राजावत ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुँचकर पर्यटन मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए चकरनगर व भरेह के राजाओं की मूर्तियां स्थापित करने की मांग की है। साथ ही सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर से भी भेंटकर करते हुए ब्लॉक में ठप पड़ी साधन सहकारी समिति की गोदामों को बनवाने की मांग की है।