अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय ने आलोट का दौरा किया।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की
अनुसूचित जाति छात्रावासों का निरीक्षण कर किया वृक्षारोपण
म.प्र. राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय द्वारा आलोट का दौरा किया गया। इस दोरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक में क्षेत्र की समस्याओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जनपद पंचायत आलोट में समीक्षा की गई।
तत्पश्चात श्री मालवीय द्वारा आलोट में स्थित अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास आलोट, अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास ताल,अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास कराडिया, अनुसूचित जाति उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास आलोट, अनुसूचित जाति जुनियर बालक छात्रावास आलोट, अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास आलोट तथा अनुसूचित जाति कन्या जुनियर छात्रावास आलोट का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावासों में वृक्षारोपण भी किया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh