वृद्धजनों एवं युवा पीढ़ी के बीच संवाद को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित।
कॉमर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग, वृद्धाश्रम परिसर में हुआ वृक्षारोपण
अटल अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, रतलाम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कॉमर्स कॉलेज, रतलाम के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों एवं युवा पीढ़ी के बीच संवाद, आत्मीयता एवं भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना तथा युवाओं को वरिष्ठजनों के अनुभवों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने वरिष्ठजनों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके अनुभवों को जाना तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, आत्मीय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
3 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026