सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त रामदास प्रजापति का बांदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघोली निवासी एवं भारतीय सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए आदरणीय श्री रामदास प्रजापति के बांदा आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। देश सेवा के लिए अपने जीवन का अमूल्य समय समर्पित करने वाले रामदास प्रजापति के सम्मान में बांदा रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम तथा पूर्व सैनिकों की टीम ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सेना में लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा करने वाले सैनिक समाज और देश के गौरव होते हैं। उनके सम्मान से युवाओं को भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है।
स्वागत कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पिंकी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री आलोक दक्ष प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर प्रजापति, समाजसेवी एवं संरक्षक रामलाल प्रजापति, सभासद एवं अध्यक्ष कृष्णचंद्र प्रजापति (टिंकू) सहित कुंजबिहारी प्रजापति, पुनीत कुमार प्रजापति, लोकदत्त प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, रतनलाल प्रजापति (पूर्व सैनिक), मिश्रीलाल यादव (पूर्व सैनिक), श्रीकृष्ण प्रजापति (पूर्व सैनिक), ब्रजराज प्रजापति (पूर्व सैनिक), रमेश कुमार प्रजापति (पूर्व सैनिक), रामसेवक प्रजापति (पूर्व सैनिक), कालीचरण प्रजापति (पूर्व सैनिक) एवं केपी प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने श्री रामदास प्रजापति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा राष्ट्र की सेवा में दिए गए योगदान को नमन किया।
#RamdasPrajapati
#IndianArmy
#BandaNews
#PrajapatiSamaj
#JaiHindJaiBharat
Banda, Banda | Aug 2, 2026