हमीरपुर: भटपुरा के ग्रामीणों ने जमरेही गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सोमवार की दोपहर 1 बजे कुरारा क्षेत्र के भटपुरा के ग्रामीणों ने भटपुरा से जमरेही गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है। ग्राम पंचायत भटपुरा की प्रधान सरोजकान्ती के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव से लेकर जमरेही गांव तक जाने वाली रोड लगभग 25 वर्ष पूर्व अर्धपक्की सड़क बनवाई गई थी।