हमीरपुर: जनपद की मेधावी छात्रा बनी एक दिन की डीएम, सुनी जनसमस्याएं
सोमवार की दोपहर 12 बजे मिशन शक्ति अन्तर्गत 01 दिन की जिलाधिकारी थीम के तहत इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका को जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने एक दिन का जिलाधिकारी बनाया। छात्रा ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उक्त कार्यक्रम में सगुणा इन्टर कालेज कुरारा की सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किये।