हमीरपुर: राठ कस्बे के सेना रोड के नहर बाईपास के पास झाड़ियों में फेंकी गई नवजात बच्ची मिली
सोमवार की सुबह 6 बजे नवरात्र जैसे पावन पर्व पर एक नवजात बच्ची को जन्म लेते ही झाड़ियों में फेंक दिया गया। किलकारियां सुनकर रुके राहगीरों ने जब बच्ची को झाड़ियों में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वच्ची को राठ सीएचसी में भर्ती कराया है। मामला राठ कस्बे के सेना रोड नहर बाईपास का है,जहां सोमवार की सुबह झाड़ियों में एक नवजात बच्ची की रोने की आवाजें।