हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में गैस सिलेंडर के विस्फोट से मकान धराशाही हुआ
कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव के निवासी कल्लू खंगार पुत्र रामस्वरूप के कच्चे मकान में देर रात साढ़े आठ बजे अज्ञात कारण से आग लग गई । मकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर तेज विस्फोट के साथ फट गया।घटना के वक्त सभी लोग देवी मंदिर की आरती में शामिल होने मंदिर में गए थे। मौके पर फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। उसका घर ग्रह्थी का समान जलकर खाक हो गया है।