घाघरा: घाघरा ब्लॉक में पंचायत स्तरीय स्थाई समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
Ghaghra, Gumla | Mar 20, 2025 घागरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में पंचायत स्तरीय स्थाई समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुरुआत हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ दिनेश कुमार सहित वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत के प्रशासनिक और विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।