घाघरा: पलमा कोठाटोली गांव में कुएं से घाघरा पुलिस ने #एक वृद्ध व्यक्ति का किया शव बरामद
Ghaghra, Gumla | Mar 19, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा कोठाटोली गांव में कुएं से वृद्ध व्यक्ति नरेश उरांव का घाघरा पुलिस ने शव बरामद किया।शव को कब्जे में कर घाघरा थाना लाया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि विगत 17 मार्च को नरेश उरांव घर से निकला था।इसके बाद वह वापस नहीं लौटा काफी खोजबीन परिजनों द्वारा की गई थी।लेकिन वह नहीं मिल सके थे।