घाघरा: खम्भिया कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गुमला
Ghaghra, Gumla | Mar 20, 2025 खम्भिया कोयल नदी में नहाने के क्रम में डूब कर खम्भिया ग्राम निवासी गंदूर उरांव 40 वर्षीय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।पुलिस ने बताया गंदूर हर दिन के भांति नहाने के लिए अपने घर से कोयल नदी अकेले आया था।वही नहाने के क्रम में कोयल नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।