घाघरा: देवाकी डहुटोली गांव में पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
Ghaghra, Gumla | Mar 19, 2025 घाघरा प्रखंड के देवाकी डहुटोली गांव में पशुपालन विभाग घाघरा द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से पशुपालन पदाधिकारी शामिल हुई। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से पशुपालकों द्वारा लाए गए मवेशियों का स्वास्थ्य जांच किया गया।साथ ही 34 पशुपालको को मिनरल मिकचर, क्रीमी नाशक दवा,लिवर टॉनिक दवा का निशुल्क वितरण किया गया।