ऐशबाग में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर भवनों पर पुनर्विकास कार्य प्रारंभ
कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में रहवासी स्वतः खाली कर रहे हैं परिसर
राजधानी के ऐशबाग स्थित मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के 600 जर्जर ई.डब्ल्यू.एस. भवनों के पुनर्विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन एवं एसडीएम श्री लखन सिंह चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में यह समस्त प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। प्रस्तावित ध्वस्तीकरण से समय-सीमा के भीतर परिसर को खाली कराने की कार्रवाई जारी है।
क्षेत्र के सुरक्षित और सुनहरे भविष्य की दृष्टि से स्थानीय रहवासियों द्वारा अभूतपूर्व सहभागिता एवं पूर्ण प्रशासनिक सहयोग का परिचय दिया जा रहा है। शासन की पुनर्विकास नीति-2022 पर विश्वास व्यक्त करते हुए रहवासी स्वयं अपने मकानों को खाली कर रहे हैं, ताकि जर्जर ढांचों के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला आवासीय परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal