कोंडागांव: आंधी तूफान से कोंडागांव में 50 से अधिक स्थानों पर बिजली की तारें व खंबों को पहुंचा नुकसान, सोमवार को भी मरम्मत जारी
कोंडागांव मुख्यालय में 26 मई को आए आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के चलते क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। वही सबसे अधिक नुकसान बिजली के खंबों, हाई टेंशन लाइन और ट्रांसफार्मरों को हुआ है। जिसके चलते पूरे नगर में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई थी। बिजली विभाग के कर्मचारियों की मेहनत से आधे शहर में बिजली देर रात तक आ तो गई थी लेकिन मरम्मत कार्य 27 मई को भी जारी है।