कोंडागांव: 'मंत्री' हत्याकांड में चाचा-भतीजे कोंडागांव जिले से हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में श्रीराम उर्फ मंत्री यादव हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे और चंदू दुबे की तलाश में क्राइम की दो टीम पांच दिन तक बस्तर में डेरा डाले बैठी रही। जिन्हें कोंडागांव जिले से पकड़ कर दुर्ग ले आया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक मामले में 5 लोग अरेस्ट हो चुके हैं।