ऋषिकेश क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य दो आरोपियों में संबंधित होटल के मैनेजर और संचालक (ऑपरेटर) शामिल हैं, जिन पर अपराध में संलिप्तता और लापरवाही का आरोप है।कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज।
देहरादून पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, पीड़ित नाबालिग को न्याय दिलाने और आरोपियों को सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम (POSCO Act) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने दी जानकारी इस पूरे मामले और अब तक हुई गिरफ्तारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने आधिकारिक बाइट (बयान) जारी कर विस्तृत जानकारी साझा की है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo