सचिवालय कूच में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़प
देहरादून में राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल
हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण विवाद के बाद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता सचिवालय कूच पर निकले।
सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
कांग्रेस ने सरकार पर राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई का आरोप लगाते हुए FIR वापस लेने की मांग की।
क्या उत्तराखंड की सियासत में यह आंदोलन नई राजनीतिक लड़ाई की शुरुआत है?
#Dehradun #Congress #SachivalayaKooch #UttarakhandPolitics #RahulGandhi #GaneshGodiyal #YashpalArya #HarakSinghRawat #UttarakhandNews