AI के दौर में ‘वायरल’ नहीं, ‘विश्वसनीय’ खबर की जरूरत
आज सोशल मीडिया की रफ्तार इतनी तेज है कि खबर और अफवाह के बीच की दूरी महज एक क्लिक रह गई है। AI से तैयार भ्रामक सामग्री और बिना सत्यापन के वायरल होती पोस्ट के इस दौर में पत्रकारिता की असली ताकत उसकी सच्चाई, तथ्य और विश्वसनीयता है
डीजी सूचना एवं लोक संपर्क विभाग श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि समय चाहे कितना भी बदल जाए, समाचार पत्रों की महत्ता और प्रासंगिकता कायम रहेगी, क्योंकि अखबार सिर्फ खबर नहीं देते, बल्कि तथ्यों की कसौटी पर परखी हुई जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं
वायरल होने की होड़ में सच को पीछे मत छोड़िए
खबर वही, जिस पर भरोसा किया जा सके
सोशल मीडिया खबर को तेज बना सकता है, लेकिन पत्रकारिता ही खबर को विश्वसनीय बनाती है
#बंशीधर_तिवारी #DGInformation #पत्रकारिता #समाचारपत्र #विश्वसनीय_खबर #AI #FakeNews #Uttarakhand #Dehradun