सोशल मीडिया के दौर में आज भी कायम है समाचार पत्रों की विश्वसनीयता,महानिदेशक बंशीधर तिवारी।
देहरादून सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज मीडिया से बातचीत में समाचार पत्रों की प्रासंगिकता पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर कई बार बिना किसी जिम्मेदारी के और एआई-जेनरेटेड (AI-Generated) भ्रामक सामग्री तेजी से प्रसारित की जा रही है। ऐसे डिजिटल भ्रम के समय में भी समाचार पत्रों की महत्ता और प्रासंगिकता पूरी तरह से कायम है।
उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि समाचार पत्रों में खबरों की प्रमाणिकता और तथ्यों की सत्यता होती है, जो उन्हें समाज का एक विश्वसनीय माध्यम बनाती है। पाठकों का प्रिंट मीडिया पर यह भरोसा आज भी अटूट है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Bansidhartiwari #viralvideo