आरोन: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आरो नगर में कलश यात्रा निकालकर बमुरिया तालाब पर किया गया श्रमदान एवं साफ सफाई#
Aron, Guna | Jun 14, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आरोन नगर में नगर परिषद कार्यालय से कलश यात्रा निकालकर बमुरिया तालाब पर श्रमदान किया गया। तालाब में पानी पॉलिथीन डिस्पोजल एवं कचरे को निकालकर जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों ने श्रमदान कर तालाब कुआं जल स्रोतों के संरक्षण करने लोगों को संदेश दिया।