आरोन: आरोन नगर में संचालित शासकीय राशन दुकानों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, राशन वितरण की ली जानकारी
Aron, Guna | Jun 14, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह जिला गुना के आदेश अनुसार मुख्य नगर पालिका दिनेश कुमार सोनी द्वारा नगर आरोन के मां दुर्गा महिला उपभोक्ता भण्डार वार्ड क्रमांक 1 एवं 2, मां तुलसी उपभोक्ता भण्डार वार्ड क्रमांक 7,8 एवं 9, मदर टेरेसा उपभोक्ता भण्डार वार्ड क्रमांक 10 11 एवं 12 का निरीक्षण किया गया। उपभोक्ताओं से राशन वितरण की जानकारी ली।