लाडनूं: लाडनूं कस्बे में बिजली तार इस स्पार्किंग होने से खेत में लगी आग, टैंकरों से आग पर पाया काबू
Ladnu, Nagaur | May 4, 2024 लाडनूं कस्बे मे गैनाणा रोड स्थित खीचड़ों की ढाणी के पास बिजली का तार स्पार्किंग होने से एक खेत मे आग लग गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने टैंकरों से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के बाद डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता जगन्नाथ खिलेरी मौके पर पहुंचे और बिजली के तारों को दुरुस्त करवाकर लाइन को चालू करवाया। सूचना पाकर मौके पर आस- पास की ढाणियों के लोग एकत्रित हो गए।