इकौना: पूरे दिनांमगढ़ में खेत गई महिला की करंट लगने से हुई मौत व बेटी झुलसी, जांच में जुटी पुलिस
पूरे दिनांमगढ़ मे एक महिला बेटी के साथ शौच के लिए खेत गई थी।वहीं दूसरे के खेत में लगे तारों में बिजली का करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आने से लड़की झुलस गयी वहीं बचाने गयी महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, आरोप है की किसी ने बिजली का करंट अपने खेतों में लगा रक्खा था फिलहाल पुलिस जांच कर रही।