इकौना: अकबरपुर गौशाला के पास कार और ई-रिक्शा की टक्कर में 5 लोग हुए घायल, 4 लोगों को बहराइच किया गया रेफर
अकबरपुर गौशाला के पास बीती देर रात्रि एक कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, वहीं इस हादसे में ई रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चार की हालत गंभीर बताते हुए बहराइच रेफर किया है, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।