रामेश्वर मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
----
त्रिवेणी संगम रामेश्वर मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले के प्रारंभ होते ही लाखो की संख्या में श्रद्धालु रामेश्वर धाम पहुंचे और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशन मे श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर मेला स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही आवश्यक समन्वय के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम सुश्री मेघा तिवारी, एसडीओपी श्री आनंद कुमार राय, तहसीलदार श्री दीपेश धाकड़ एवं सीईओ जनपद श्री अभिषेक त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हैं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur