ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशांबी
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का वांछित अभियुक्त आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
कौशांबी। महमूदपुर मनौरी में हुई पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की घटना के बाद फरार चल रहे वांछित अभियुक्त आदिल पुत्र नौशाद को पिपरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आदिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस .315 बोर, 700 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में छह अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
📍 महमूदपुर मनौरी | पिपरी | कौशांबी
#KaushambiNews #BreakingNews #Kaushambi #Patak