नावकोठी: नावकोठी पीएचसी में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया उन्मूलन का शुभारंभ, 27 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम
नावकोठी पीएचसी में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक संचालित रहेगा। इसमें एल्बेंडाजोल और आयवरमेक्टिन की दवा दलकर्मियों के द्वारा 27 फरवरी तक घर-घर खिलाने का कार्यक्रम है।