कोठी महल: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का हुआ निरीक्षण, एलिवेटेड ब्रिज निर्माण में यातायात व आमजन की सुविधा पर जोर
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन का निरीक्षण लगातार जारी है। इसी क्रम में संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने चामुंडा माता चौराहे से इंदौर गेट, गदा पुलिया होते हुए बुधवारिया चौराहे तक निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्