उज्जैन जिले में बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। प्रतिवेदन आते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। यह बात शुकवार को शाम 6 बजे कलेक्टर रोशनसिंह ने कोठी महल के पास प्रशासनिक संकुल पर मीडिया से चर्चा के दौरान कही। कलेक्टर रोशनसिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश जारी किए है। जिसके मुताबिक बारिश से खराब फसलों का तत्काल सर्वे करवाया जाए।