कोईलवर: विशुनपुर में पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड से बुजुर्ग की हत्या, पत्नी घायल; दो घंटे में आरोपी किया गया गिरफ्तार
चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पुरानी रंजिश में 72 वर्षीय बसंत सिंह की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी कुसुम देवी गंभीर रूप से घायल हैं। सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने कोईलवर एसडीपीओ कार्यालय से सोमवार किसान 6:30 वीडियो जारी कर बताया कि बताया कि वारदात के दो घंटे के भीतर गांव के रामाशंकर सिंह, को गिरफ्तार कर कर लिया गया है।