बागपत में पुलिस पर 10 लाख रुपये मांगने और फर्जी एनकाउंटर का गंभीर आरोप!
बागपत में एक युवक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का दावा है कि 10 लाख रुपये नहीं देने पर मनवीर के पैर में गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि मनवीर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।
➡️ आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं
➡️ परिजनों ने पुलिस पर 10 लाख रुपये मांगने का लगाया आरोप
➡️ रकम नहीं देने पर पैर में गोली मारने का दावा
➡️ मनवीर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था
➡️ परिजनों ने निष्पक्ष जांच और FIR दर्ज करने की मांग उठाई
➡️ मामले में पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
फिलहाल परिजनों के आरोपों और पुलिस के पक्ष की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
#Baghpat #UPPolice #PoliceAllegations #Manveer #BaghpatNews #UttarPradesh #NewsTimeBharat
Baghpat, Bagpat | Nov 21, 2026