बागपत। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष्य में बागपत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा प्रत्याशी राहुल अवाना के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 2 हजार छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास किया जाएगा।
Baghpat, Bagpat | Nov 22, 2026