BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में दबंगई का CCTV वीडियो सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे गाड़ी से उतरे एक व्यक्ति पर तीन चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमलावरों ने सिर पर डंडा मारकर व्यक्ति को जमीन पर गिरा दिया और इसके बाद करीब 20 बार लाठी-डंडों से पीटा। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Nov 21, 2026