पलेरा: मध्य प्रदेश में बम्होरी थाना को प्रथम स्थान, राज्य मंत्री ने थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
बम्होरी थाना को मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर राज्य मंत्री हरिशंकर खटीक के द्वारा थाना प्रभारी रश्मि जैन एवं समस्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।बताया गया कि उत्कृष्ट कार्य करने पर बम्होरी कला थाना को मध्य प्रदेश में प्रथम और देश में 20 वां स्थान प्राप्त हुआ।जिस पर राज्य मंत्री के द्वारा थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।