नाथनगर: सिटीएस ग्राउंड 2 में पत्थरबाजी व मारपीट मामले में दोनों पक्षों द्वारा काउंटर केस दर्ज
नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित सिटीएस ग्राउंड 2 में बीते शुक्रवार की शाम दो समुदायों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई थी। जिसमें कुछ युवकों द्वारा लड़की के स्कूटी सिखने के क्रम में छेड़खानी की घटना हुई थी। एक पक्ष से घटना में घायल लड़की के फर्द बयान पर 10 से 12 ज्ञात लोगों पर मारपीट और पत्थरबाजी तथा स्कूटी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाई है।