प्रतापगढ़: जेल से हूटर बजाते काफिले के साथ घर पहुंचा बेनीपुर गांव का आरोपी, वीडियो हुआ वायरल
नगर कोतवाली के बेनीपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पांडे ने सोमवार शाम करीब 7:30 एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि उनके ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत 11 जुलाई को हुई। जेल से छूटते ही वह दर्ज़न भर गाड़ियों के काफिला सँग प्रतिबंधित हूटर बजाते हुए वह घर पहुंचा। और गांव में दहशत फैला रहा है जिससे परिवार डरा सहमा है।