नगर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी में दबिश देने गई पुलिस पर महिलाओ ने घर मे तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। रविवार शाम 5:00 बजे पीड़ित महिलाओ ने मामले की शिकायत सीओ सिटी से किया है। वहीं सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने बताया की हिस्ट्रीशीटरटर को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी और जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है।