प्रतापगढ़: कोहड़ौर इलाके के एक गांव की युवती ने गैर समुदाय के युवक पर ब्लैकमेल कर यौन शोषण का आरोप लगाया, एएसपी ने दी जानकारी
कोहड़ौर इलाके के एक गांव की युवती गैर समुदाय के युवक पर ब्लैकमेल कर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने सोमवार शाम करीब 8 बजे बताया की भगवा चुंगी के पास एक मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता ने तहरीर देकर ब्लैकमेल और यौन शोषण का आरोप लगाया गया है और मामले में युवक की पिटाई की गई।