प्रतापगढ़: ग्राम पंचायत ढिंढुई भांट पट्टी गांव में खराब पड़े रास्ते को ग्रामीण चंदा लगाकर बनवाने को है मजबूर #jansamasya
जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी ब्लॉक ग्राम पंचायत ढिंढुई भांट पट्टी में प्रधान द्वारा एक रास्ते का आधा अधूरा निर्माण कराया गया है। ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रास्ते में आगे विवाद है जिस कारण से उसे रास्ते को पूरा नहीं बनवाया जा सका। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि इस कच्चे रास्ते से वह लोग बरसों से आते जाते हैं कहीं कोई विवाद नहीं है ।