प्रतापगढ़: रामपुर बावरिया गांव की महिला की बेटी को बंधक बनाकर गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी
प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर बावरिहा गांव की एक महिला ने सोमवार को एसपी प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को भला फुसलाकर भाग ले गए हैं। जिसको बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। एसपी ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल आसपुर दूसरा थाना अध्यक्ष को कार्रवाई के आदेश दिए । जांच में मां द्वारा की गई शिकायत झूठा पाया गया।